बाबा केदारनाथ धाम के द्वार खुलने की तिथि 9 मई हुई घोषित






देहरादून- महाशिवरात्रि के दिन आज बाबा केदारनाथ धाम केद्वार खुलने की घोषणा कर दी गई है| केदारनाथ धाम 9 मई को सुबह 5.35  बजे विधिवत पूजा-पाठ के बाद खोला जाएगा. जिसके बाद से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पाएंगे.

महाशिवरात्रि पर पंच केदार के गद्दी स्थल उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में सोमवार को विधिवत पूजा-पाठ के बाद मुहूर्त निकाला गया. जिसमें 9 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट खोले जाने की तिथि तय की गई.

10 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

आपको बता दें कि बसंत पंचमी के पावन पर्व पर बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई थी. नरेंद्र नगर राजमहल में पूजा पाठ के बाद ग्रह नक्षत्रों को देखते हुए तीर्थ पुरोहित ने कपाट खोलने की तिथि की घोषणा की थी. बदरी विशाल के कपाट 10 मई को सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर पूरे विधान के साथ खोले जाएंगे, जिसके बाद श्रद्धालु भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे. वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खोले जायेंगे.


Comments

Popular posts from this blog

चूरू जिले के लगभग 92 हजार किसान अकालग्रस्त घोषित गहलोत सरकार द्वारा जल्द मिलेंगा मुआवजा

हमने तो निशाने पर बम गिराया है, लाशें गिनना तो सरकार का काम है- वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का शुभारंभ 5 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में एक साथ करेंगे.