loc बॉम्ब ब्लास्ट एक और मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद


पुलवामा हमले में जवानों के शहीद होने की खबर अभी ठंडी भी नहीं हुई है कि एक और सैन्य अधिकारी के शहीद होने की खबर आ गई है. जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) यानी देसी बम के विस्फोट से सेना का एक अधिकारी शहीद हो गया. दो घायल और एक जवान गंभीर घायल हुआ 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टीनेंट देवेंद्र आनंद ने कहा, 'राजौरी के नौशेरा सेक्टर में आईईडी विस्फोट में मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद हो गये.'
मेजर रैंक के आर्मी ऑफिसर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को डिफ्यूज कर रहे थे. इस आईईडी को आतंकियों ने लगाया था. शहीद मेजर इंजीनियरिंग विभाग के थे.
चित्रेश देहरादून के रहने वाले थे और आगामी 7 मार्च को उनकी शादी होने वाली थी.
अधिकारी ने कहा कि विस्फोट नियंत्रण रेखा से 1.5 किलोमीटर दूर लाम झांगर क्षेत्र में हुआ.


Comments

Popular posts from this blog

चूरू जिले के लगभग 92 हजार किसान अकालग्रस्त घोषित गहलोत सरकार द्वारा जल्द मिलेंगा मुआवजा

हमने तो निशाने पर बम गिराया है, लाशें गिनना तो सरकार का काम है- वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का शुभारंभ 5 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में एक साथ करेंगे.