करीना कपूर सलमान खान के साथ दबंग 3 के स्पेशल सॉन्ग में नहीं करेंगी डांस



दबंग फिल्म
पूरी तरह हिट फ़्रेंचईजी बन गयी है। इस साल में दबंग-3 की शूटिंग शुरू होने वाली
है। इससे पहले बताया जा रहा था कि दबंग 2 में 'फेवीकॉल से' गाने के सुपरहिट होने के बाद दबंग
3 में भी एक
स्पेशल सॉन्ग होगा, जिसमें
करीना कपूर परफॉर्म करेंगी। एक रिपोर्ट के अनुसार कंफर्म किया गया है कि स्पेशल
सॉन्ग में करीना कपूर नहीं हों। प्रोड्यूसर अरबाज खानने ऐसी खबरों को अफवाह करार दिया.
उन्होंने कहा, दबंग 3 के स्पेशल सॉन्ग के लिए करीना
कपूर को अप्रोच नहीं किया गया है. जल्द ही इस बात को लेकर आधिकारिक घोषणा की
जाएगी. दबंग 3 की शूटिंग
इसी साल अप्रैल में शुरू होगी.जबअरबाज खान से सवाल किया गया तो रिपोर्ट के अनुसार
फिल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं. सबसे पहले इसकी
शूटिग मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के महेश्वर में होगी. इसके बाद फिल्म के बाकी
हिस्सों को महाराष्ट्र में शूट किया जाएगा. बता दें कि दबंग और दबंग 2 सलमान की सुपरहिट फिल्मों में
शामिल की जाती हैं. इसमें अरबाज खान ने सलमान के छोटे भाई का किरदार भी निभाया था.
दोनों फ़िल्में अरबाज के प्रोडक्शन हाउस में बनी थी। इन दिनों सलमान भारत फिल्म की
शूटिंग में व्यस्त हैं। बताते चलें कि पिछले साल सितंबर में दबंग को रिलीज हुए 8 साल हो चुके हैं. इसी दैरान सलमान
खान और सोनाक्षी ने दबंग 3 के निर्माण
को लेकर आधिकारिक अनाउंसेमेंट की थी. 'दबंग' का निर्देशन अभिनव कश्यप ने किया
था. वहीं, दूसरे
पार्ट का निर्दशन अरबाज ने किया था. दबंग 3 का डायरेक्शन प्रभु देवा करेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

चूरू जिले के लगभग 92 हजार किसान अकालग्रस्त घोषित गहलोत सरकार द्वारा जल्द मिलेंगा मुआवजा

हमने तो निशाने पर बम गिराया है, लाशें गिनना तो सरकार का काम है- वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का शुभारंभ 5 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में एक साथ करेंगे.